October 3, 2023 11:44 am
featured यूपी

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: इटावा और अलीगढ़ में मारपीट के बाद फायरिंग

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: इटावा और अलीगढ़ में मारपीट के बाद फायरिंग

इटावा: भारी तनाव और बवाल के बीच ब्लॉक प्रमुख का चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव की मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। मतगणना के बाद से ही कई जगहों से हिंसा की खबरें आने लगी। इटावा में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की जमकर भिड़ंत हुई। यहां एक नकाबपोश ने एसपी सिटी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके साथ ही पुलिस ने इन उपद्रवियों पर लाठी चार्ज किया और मौके से खदेड़ने की कोशिश की।

कई जिलों में फायरिंग और मारपीट की घटनाएं सामने आई

प्रतापगढ़, लखनऊ,अमरोहा, रायबरेली,फिरोजाबाद,कानपुर,महोबा,बाराबंकी,एटा सहित 12 जनपदों में फायरिंग-पथराव मारपीट की घटनाएं सामने आई है। तीन बजे तक 825 पदों के लिए 476 पदों पर वोटिंग हो चुकी है। अभी तक कुल 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध तरीके से चुने जा चुके है। प्रशासन ने मतगणना के लिए काफी कड़ी सुरक्षा की थी। लेकिन उसके बाद भी हिंसा की खबरें आ रही है।

अलीगढ़ में बीजेपी जिला अध्यक्ष ने किया बवाल

अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा क्षेत्र के गंगीरी ब्लॉक का में भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से जमकर कहासुनी हुई। जिलाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता के बीच नोकझोंक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा पहली बार मजिस्ट्रेट बने हो क्या?, मजिस्ट्रेट को BJP जिलाध्यक्ष ने मजिस्ट्रेट को ‘बेवकूफ’, कहा और बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की भी धमकी दी।

Related posts

दबंग ने कांटा युवक का कान, किया बुरा हाल

kumari ashu

डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘चीन ने अविश्वसनीय रूप से हमारा और अन्य देशों का फायदा उठाया

US Bureau

4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजा मनीष सिसोदिया को, शराब नीति केस में होगी पूछताछ

Rahul