featured यूपी

तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती हैं बीजेपी-अखिलेश यादव

images 11 तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती हैं बीजेपी-अखिलेश यादव

शिवनंदन सिंह संवाददाता

UP NEWS : राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी के नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुँच कर जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया हैं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल खड़े किये हैं। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ साथ दंगा फैलाना भी फैला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन सकती हैं। अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था।

रामभक्तों का अपमान करने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी – योगी आदित्यनाथ

अखिलेश यादव ने कहा कि आरएसएस की अगर कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। आरएसएस का अगर इतिहास उठा कर देखा जाए तो आरएसएस ने आज तक उनका झंडा नहीं लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाटने की राजनीति करती है। भाजपा केशव प्रसाद मौर्या को इसलिए आगे करती हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वह पिछड़े समाज से आते हैं इसलिए उन्हें आगे करके लाभ उठने की कोशिश की जाती हैं। और वह यह भूल जाते है कि सबसे ज्यादा अगर किसी के साथ धोखा हुआ है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़े,दलित और खासकर मुस्लिम भाइयों के साथ हुआ हैं।

आज के दिन जब हम जनेश्वर मिश्र जी को याद कर रहे हैं तो वही पुरानी समाजवादी लड़ाई उसको नेताजी और समाजवादी लोग कहते रहते हैं कि देश में जाति जनगणना होनी चाहिए। हम समाजवादी लोग आज जब छोटे लोहिया को याद कर रहे हैं तो यह भी संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में जाति जनगणना का काम कैसे हो उसको कैसे आगे बढ़ाए जाए और जब कभी भी सरकार बनेगी तो जांच कराई जाएगी।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल के बाद कई नेताओं सहित प्रियंका गांधी भी हिरासत में

अखिलेश यादव ने कहा कि यह जो तिरंगा कार्यक्रम चल रहा इसकी आड़ में बीजेपी दंगा भी करा सकती है। यह तिरंगा यात्रा के साथ साथ समाज में कहीं ऐसी घटना भी करा सकते हैं जिसमें समाज में दूरियां बन जाए आपको याद होगा कासगंज में भारतीय जनता पार्टी के नाम पर वहां पर किस तरीके से हिंदू मुसलमान का दंगा कराया था तो यह भारतीय जनता पार्टी के लोग तिरंगा यात्रा तो इसलिए निकाल रहे हैं क्योंकि उनकी जो जिससे वह पार्टी निकली है। उसने कभी तिरंगा नहीं लगाया और लखनऊ में अगर तिरंगा सबसे बड़ा देखोगे तो जहां हम और आप खड़े हैं यह वही स्थान है जहां सबसे ऊंचा तिरंगा लगा हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये राष्ट्र का झंडा हैं जहा समाजवादियों ने एक जगह तिरंगा नहीं लगाया है तिरंगा झंडा समाजवादी नेता जनेश्वर पार्क में लगाया है। वही और जगह भी लगाए हैं भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं देश में जब इतनी महंगाई हो तो महंगाई कम करने के लिए क्या फैसला है।

Related posts

यूपी में टॉयलेट्स पर भी चढ़ा भगवा रंग, अखिलेश बोले बीजेपी ने धर्म का किया अपमान

Breaking News

कम हीलोगों को पता होगा फिल्म जीरो का ये पहला नाम, “कैटरीना मेरी जान” था नाम

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल, पीएम मोदी की बैठक से पहले गुपकार की बैठक

pratiyush chaubey