featured यूपी

सपा बसपा की काट के लिए प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेगी भाजपा

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेगी भाजपा

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मणों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए सपा-बसपा प्रयासरत है। इसलिए सपा बसपा की काट के लिए भाजपा भी प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। आगामी 05 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारीगण तथा केन्द्रीय मंत्रीगण सम्बोधित करेगें।

प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होगें। 05 सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में व 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे वर्ग जिसमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी तथा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यो, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोककल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।

प्रदेश महामंत्री व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर जी सहारनपुर में 05 सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें।

इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर, अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में सम्मिलित होकर पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेगें।
इसके साथ ही 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारीगण भी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगें।

 

Related posts

राजनीतिक तूफान का सामना करूँगा, कोई परवाह नही: उद्धव ठाकरे

Samar Khan

TIPU SULTAN के सिंहासन में लगे GOLDEN TIGER, खरीददार ढूंढ रहा UK, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Rahul

तनाव के बीच चीन से 8वें कोर कमांडर स्तर की बातचीत, जानिए कौन करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

Trinath Mishra