Breaking News featured देश यूपी

राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी ने निकाली रथ यात्रा, निधि समर्पण के लिए किया जा रहा प्रेरित

cbc675ce 3d3a 4a47 829a 4d56d5cc80d8 राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी ने निकाली रथ यात्रा, निधि समर्पण के लिए किया जा रहा प्रेरित

आगरा। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर निर्माण से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। लोगों द्वारा मंदिर निर्माण ने लिए अपनी इच्छानुसार दान कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा द्वारा आज आगरा में राम मंदिर निर्माण के लिए कई हिंदू संगठन लोगों से संपर्क कर धन राशि जुटा रही है। 15 से 21 जनवरी तक आगरा में निधि समर्पण अभियान चलना है। इसके तहत हर हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जुटाना है। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि यात्रा सभी 109 वार्डों में निकाली गई।

राम मंदिर निर्माण के लिए सभी से सहयोग लिया जा रहा-

बता दें कि इस दिन का सभी देशवासियों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। जिसके चलते आज बीजेपी भी अब इसके लिए घर-घर पहुंच बना रही है। लोगों से सहयोग के लिए बीजेपी आज सभी वार्ड स्तर पर श्रीराम रथयात्रा निकाल रही है। यात्रा के माध्यम से लोगों को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण के लिए प्रेरित किया जाएगा। 10, 100 और एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से सहयोग लिया जाना है। वहीं, बड़ी धनराशि सिर्फ चेक द्वारा या बैंक खाते में स्वीकारी जाएगी। इसके लिए परिवारों को प्रेरित करने के लिए अभियान चल रहे हैं। इसके साथ ही यात्रा में हर वार्ड के पालकए कार्यकर्ताए जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा नेहरू नगर मन्दिर से बड़ी संख्या में लोग भी रथ यात्रा में शामिल हुए।

Related posts

जेल प्रशासन के उत्पीड़न से परेशान कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

piyush shukla

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rituraj

नकली नोट के सौदागर हुए गिरफ्तार

piyush shukla