चंडीगढ़। सोमवार सुबह से ही प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में पंजाब की चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार व प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर भी शामिल हैं। पंजाब की 23 विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशियों के चयन के लिए यह अहम बैठक चल रही है।
जिसमें अंतिम सूची बनाकर भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को सौंप दिया जायेगा। इसके बाद संसदीय बोर्ड द्वारा प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर उसकी घोषणा की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कुसुम/पंकज/निमिष’