featured यूपी

पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की असली जीत: स्वतंत्र देव सिंह

पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की असली जीत: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, पार्टी 2014 से उत्तर प्रदेश में विजय रथ पर सवार है और पार्टी का यह विजय रथ 2022 और 2024 में भी रुकना नहीं चाहिए। पार्टी की जीत ही कार्यकर्ताओं की असली जीत है। कार्यकर्ताओं का निरंतर निर्माण करते रहना ही हमारी उपयोगिता सिद्ध करता है।

हर जरूरतमंद की मदद करना पार्टी का मूल स्‍वरूप

उन्‍होंने कहा कि, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिध यह लक्ष्य बनाकर गरीब, मजलूम, कोरोना काल में काल के गाल में समा गए व्यक्ति एवं कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए पुनः मुख्यधारा में लाने का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा ही संगठन पर जोर देते हुए कहा कि, प्रत्येक जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही भारतीय जनता पार्टी का मूल स्वरूप है। उन्होंने यह भी कहा कि, 2022 की जीत 2017 से कम पर बर्दाश्त नहीं अतः इस लक्ष्य के साथ हम सबको मिलकर कार्य करना है और पार्टी के विजय रथ को और सुशोभित कर आगे बढ़ते जाना है।

वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की भांति ही हमें प्रदेश की योजनाओं को भी आम जनता के बीच ले जाकर उसका प्रचार-प्रसार करना है। पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आम जनमानस से सीधे संवाद स्थापित करें।

सीएचसी-पीएचसी गोद लेने की अपील

उन्‍होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता वैक्सीनेशन सेंटर्स पर सेवाभाव से प्रतिदिन कार्य करें एवं जिले के सभी सांसद विधायक एक-एक सीएचसी एवं पीएचसी को गोद लें। आम जनमानस की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करें। पार्टी का चिकित्सा प्रकोष्ठ  पोस्ट कोविड मरीजों के लिए हेल्पलाइन स्वास्थ्य सेवा अविलंब शुरू करेगा एवं 15 जून तक सभी रेहड़ी, पटरी दुकानदारों एवं सर्विस प्रोवाइड करने वाले समस्त लोगों के वृहद टीकाकरण की रूपरेखा तैयार कर उनका वैक्सीनेशन अभियान शुरू करें।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने यह भी कहा कि, 15 जून तक संगठनात्मक ढाँचा  दुरुस्त कर पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत के अलावा पार्टी के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। बैठक के अंत में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने  सभी का आभार व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि सदैव की भांति अवध क्षेत्र पार्टी के दिशा-निर्देशों पर खरा उतरते हुए एक नंबर पर बने रहने का पूरा प्रयास करेगा।

बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘डाक्टर’ ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से नीरज वर्मा, नीरज सिंह, दिनेश तिवारी, संजय गुप्ता, शिवभूषण, सुनील सिंह, अचिन मेहरोत्रा, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह त्रियम्बक तिवारी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया।

Related posts

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बना ब्रिटेन, जानें कितनी डोज की ऑर्डर

Aman Sharma

यूपी के 55 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी केस, जानिए एक्टिव मामले      

Shailendra Singh

जब्त हुई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की करोड़ों की संपत्ति: ब्रिटिश मीडिया

Rani Naqvi