featured देश यूपी राज्य

सुभासपा विधायक का बयान-‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज करेगें मानहानी का केस’

sonkar सुभासपा विधायक का बयान-‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज करेगें मानहानी का केस’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से उसकी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रिश्ते कुछ सही नहीं चल रहे हैं। पहले योगी सरकार के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मोर्चा खोले हुए थे। लेकिन अब उनके एक और नेता ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

sonkar सुभासपा विधायक का बयान-‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज करेगें मानहानी का केस’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मानहानी का केस

अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर ने प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के ऊपर मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। विधायक सोनकर ने कहा कि मुझ पर लगे घोटाले का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। और मैंने कोई घोटला नहीं किया है। मैं दलित समाज से आता हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।

कैलाश सोनकर ने यह बयान वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जैसे विद्वान को ऐसा अमर्यादित बयान देना शोभा नहीं देता है।

सोनकर का नाम लिए बिना कहा ‘चोर’

दरअसल विधायक सोनकर पर सब्सिडी दिलवाने के नाम पर बुनकरों से फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है। इसके खिलाफ वाराणासी के जिला मुख्यालय पर कई बुनकरों ने प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी के एक कार्यक्रम में सोनकर का नाम लिए बिना ‘चोर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और यूपी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भाजपा नेताओं के मतभेद उजागर होते रहे हैं।

 

Related posts

जौनपुर जेल में कैदी की मौत पर बवाल,जेल में आगजनी और फायरिंग की खबर

Shailendra Singh

ईद के पर्व पर मुस्लिमों को करना चाहिए ये काम, मिलेगी बरकत बढ़ेगा सम्मान

bharatkhabar

देहरादून में 4 अस्पतालों के चक्कर काटकर बच्चों के साथ महिला ने तोड़ा दम

Rani Naqvi