Breaking News featured देश भारत खबर विशेष लाइफस्टाइल हेल्थ

महाराष्ट्र मे कल से नही इस्तेमाल होगा प्लास्टिक

maharashtra plastic ban 1 महाराष्ट्र मे कल से नही इस्तेमाल होगा प्लास्टिक

महाराष्ट्र | प्लास्टिक के खतरे से सब अवगत है, प्लास्टिक बहुत धीरे नष्ट होता है और हमारे अगल बगल प्लास्टिक की मौजूदगी हमारे समाज में लोगों के परेशानी का सबब बन जाती है। आपको बता दें कि प्लास्टिक पर बैन को लेकर लगभग हर साल हमारे देश में चर्चा होती है लेकिन इस पर मुकम्मल आदेश कम ही आता है।

इसी बीच अभी महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने 23 जून का तारीख प्लास्टिक को बंद करने के लिए दिया था और आज आखिरी दिन है। इसके बाद महाराष्ट्र में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होगा। सरकार ने ये फैसला नागरिकों के सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया है। आपको बता दें की अगर इसके बाद कोई प्लास्टिक के साथ पकड़ा जाता है तो पहली बार में 5000 का जुर्माना, वहीं दूसरी बार में 10000 का जुर्माना और तीसरी बार पकड़ जाने पर 25000 का जुर्माना और 3 महीने की जेल की जेल भी हो सकती है।maharashtra plastic ban 1 महाराष्ट्र मे कल से नही इस्तेमाल होगा प्लास्टिक

साथ-साथ आप को ये भी बता दें की कुछ प्लास्टिक को पर छूट दी गई है, दवाई के पैकिंग मे प्रयोग होने वाले प्लास्टिक, फूड ग्रेड प्लास्टिक जो कि दूध को पैक करने में इस्तेमाल किया जाता है, कंपोस्ट पैकिंग बैग और एक्सपोर्ट होने वाले सामान की पैकिंग में लगने वाली प्लास्टिक। इसके अलावा सारे प्लास्टिक बैन कर दिए गए हैं औरप्लास्टिक के साथ पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार कि ये कदम वाकई सराहनीय है और सेहतमंद भी। लोगों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया ये कदम अगर सही ढंग से लागु हो जाए तो एक बहुत बड़ी क्रांति के रूप में देखा जाएगा।

Related posts

पीएनबी घोटाला: सरकारी बैंक को उठाना पड़ा दो अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान, नीरव मोदी घोषित हुआ भगोड़ा

Trinath Mishra

एलयू में बंद हुए बीए व बीकॉम ऑनर्स के कोर्स, समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध

Aditya Mishra

अर्पिता खान के घर बप्पा के स्वागत में अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आएं

Rani Naqvi