Breaking News featured राज्य

भाजपा सरकार दलित हितैषी!

bjp 1523210928 भाजपा सरकार दलित हितैषी!

पानीपत: पानीपत ग्रामीण हलके से विधायक महिपाल ढांडा ने दावा किया कि भाजपा सरकार दलित व पिछड़ा वर्ग हितैषी है। उन्होंने कांग्रेसियों की चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेसी तो छोले भटूरे खा कर दलित हित के लिए उपवास रखते है। ढांडा वीरवार को अपने कार्यालय में जनता की शिकायतों का निराकरण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

bjp 1523210928 भाजपा सरकार दलित हितैषी!
प्रतिकात्मक तस्वीर

 

उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया। हमेशा उनकी अनदेखी की। यदि कांग्रेसी सरकारों ने डॉ भीम राव अंबेडकर की आर्थिक नीतियों को देश में लागू किया होता तो आज भारत विकसित राष्ट्रहोता। कांग्रेसी सरकारों ने कभी भी डॉ अंबेडकर की आर्थिक नीतियों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसका मुख्य कारण यह रहा है कि डॉ अंबेडकर दलित थे।

 

 

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हमेशा डॉ अंबेडकर सम्मान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल हमेशा डॉ अंबेडकर का सम्मान दिया। मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं दलित व पिछडे वर्ग के हित के लिए चलाई। भीम एप डॉ.अंबेडकर के नाम पर ही है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार व मनोहर लाल सरकार ने दलित व पिछडे़ वर्ग के हित के लिए धरातल कर रही है। जबकि कांग्रेस ने अपने शासन काल में दलित व पिछडे़ वर्ग का वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया और सत्ता में आने के बाद दलितों व पिछडे वर्ग का शोषण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने दलितों व पिछडे़ वर्ग को न तो सामाजिक सम्मान दिलवाया और न ही विकास के अवसर उपलब्ध करवाए।

Related posts

पश्चिम बंगाल: BJP में शामिल हुए TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

bharatkhabar

नवाज शरीफ को देना पड़ सकता है पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा !

Breaking News

मेरठ मेडिकल कॉलेज में आई ट्रू नेट मशीन, 1 मिनट में होगी कोरोना की जांच

Rani Naqvi