Breaking News featured देश

राज्यसभा में भी एक जीत के साथ बजा भाजपा का डंका

modi shah राज्यसभा में भी एक जीत के साथ बजा भाजपा का डंका

नई दिल्ली। एक के बाद एक कर विपक्षी दलों पर भाजपा वार पर वार करती जा रही है। अभी तक हुए चुनाव में 13 राज्यों में भाजपा शासित सरकारें मौजूद हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति के चुनाव में भी भाजपा ने विपक्ष को करारी मात दी थी। इसके अलावा अब तक भाजपा लोकसभा में बड़ी पार्टी के तौर पर मौजूद थी । लेकिन राज्य सभा में उसके सदस्यों की संख्या कम बताई जा रही थी। लेकिन अब राज्यसभा में भी उसके सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो गई है।

modi shah राज्यसभा में भी एक जीत के साथ बजा भाजपा का डंका

मौजूदा वक्त में राज्यसभा में कांग्रेस ही एक मात्र दल था जिसके पास सबसे बड़ी संख्या थी । इस वक्त राज्यसभा में कांग्रेस के 57 सांसद हैं। इस संख्या के साथ कांग्रेस उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके चलते सरकार को राज्यसभा में आए दिन विपक्ष के हंगामे और विरोध का शिकार होना पड़ता था । जिसके चलते कई बार सरकार के सामने कई प्रस्तावों को पारित कराने लिए विपक्ष को अपने साथ लेने के लिए बड़ी मश्क्कत करनी पड़ती थी।लेकिन अब भाजपा खुद पहली बार राज्य सभा में बड़ी पार्टी बनकर निकली है। मौजूदा वक्त में भाजपा के पास 58 सांसद हो गये हैं।

इस वक्त कांग्रेस के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। लेकिन मध्यप्रदेश में हुए उप चुनाव में राज्यसभा के लिए भाजपा सांसद के तौर पर सम्पतिया उइके ने गुरूवार को शपथ लेकर भाजपा को कांग्रेस के आगे कर दिया। जिसके साथ भाजपा पहली बार उच्च सदन में बड़ी पार्टी बन गई। 2014 के बाद पहला ये मौका है जब राज्यसभा में भी भाजपा एक बड़ी पार्टी बनी है। हांलाकि इसके बाद भी पार्टी के पास उच्चसदन में बहुमत नहीं है। लेकिन जेडीयू के साथ आने से उसकी ताक में इजाफा जरूर हुआ है।

Related posts

एक बार फिर चर्चा में राकेश टिकैत, किसान महापंचायत मेंं लगाया अल्‍लाह हो अकबर का नया नारा

Neetu Rajbhar

तानाशाह KIM JONG UN ने 11 दिन तक लोगों के हंसने-रोने पर लगाया बैन !  

Rahul

महिला सशक्तिकरण: रेलवे की पहल, महिला दिवस पर ट्रेन को संचालित करेंगी महिलाएं

Vijay Shrer