मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन स्पेशल: तब्बू के बारे में ये बाते जानकर हैरान रह जाएंगे आप

tabu

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में हुआ था। इनका पूरा नाम तब्बसूम हाशमी है। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1980 की। अपने फिल्मी करियर में तब्बू ने सबसे पहले फिल्म प्रेम को साइन किया था। लेकिन इस फिल्म को रिलिज होते होते 8 साल लग गए इससे पहले उनकी दूसरी फिल्म पहला पहला प्यार रिलीज हो गई जो उनकी पहली फिल्म कहलाई। हालांकि इस फिल्म से तब्बू को कोई खास पहचान नहीं मिली। लेकिन इसका तब्बू के फिल्मी करियर पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके बाद तब्बू अजय देवगन के साथ विजयपथ में नजर आई थी। जिसने तब्बू को सफलता दिलाई। इसके बाद तब्बू ने कई फिल्में की जिनकी वजह से तब्बू ने फिल्म की दुनिया में एक ऐसी जगह बना ली कि उन्हें उनके किरदारों से जाना जाने लगा। तब्बू अर्थपूर्ण सिनेमा के लिए अलग पहचान है और अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

tabu
tabbu

बता दें कि हाल ही में तब्बू की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज हुई है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा भी तब्बू कई फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाया चुकी हैं। तब्बू को दो बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं तब्बू ने 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीतो हैं। उन्हें साल 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

tabu 2 जन्मदिन स्पेशल: तब्बू के बारे में ये बाते जानकर हैरान रह जाएंगे आप

वहीं तब्बू ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में एक अलग मकाम बनाया बल्कि उन्होंने तेलुगु, तमिल, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। यहां तक कि वह इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने मीरा नायर की फिल्म ‘नेमसेक’ (2007) में लीड रोल निभाया था और इसके अलावा वह ‘लाइफ ऑफ पाई’ में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थीं। तब्बू के जीवन से जुड़ी सबसे खास बात यो है कि इतना काबिल होने के बाद भी उन्होंने आज तक शादी नहीं की जिसकी वजह वो कभी खुल कर नहीं बताती।

golmaal जन्मदिन स्पेशल: तब्बू के बारे में ये बाते जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Related posts

बचपन में इतना क्यूट दिखने वाला ये बच्चा आज है बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा

Rani Naqvi

Raveena Tandon birthday: 48 की हुईं रवीना टंडन, आज है उनका जन्मदिन

Rahul

जानें विवादों में घिरी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की कमाई

Rani Naqvi