मनोरंजन

जानें विवादों में घिरी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की कमाई

bollywood, box office, colletion, lipstick under my burkha, prakash jhah

नई दिल्ली। फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का शुरू से ही विवादों में घिरी रही। यहां तक कि सेंसर ने फिल्म को असंस्कारी बताते हुए बैन भी कर दिया था। लेकिन फिल्म मेकर्स ने कोर्ट कचहरी के चक्कर काटकर फिल्म को सर्टिफिकेट दिलाया। फिल्म के रिलीज होते ही रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, आहना कुमरा, प्लबिता बोरठाकुर की इस फिल्म ने दो दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने जहां 1.22 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 2.17 करोड़ की कमाई की है। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है।

bollywood, box office, colletion, lipstick under my burkha, prakash jhah
lipstick under my burkha colletion

बता दें कि फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाली चार महिलाओं की आजादी पर आधारित है। फिल्म में चारो महिलाएं अपनी आजादी की तलाश में भटकती रहती हैं। लेकिन समाज भी इन्हें रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ता। फिल्म इन्ही चारों महिलाओं की आजादी के आस पास घुमती रहती हैष फिल्म में रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, आहना कुमरा, प्लबिता बोरठाकुर मुख्य भूमिका में है। फिल्म के निर्माता प्रकाश झा हैं।

Related posts

दिलीप का पार्थिव शरीर देख धर्मेंद्र हो गए थे बेकाबू, रोते हुए बोली ये बात

pratiyush chaubey

ये हैं सोनम की शादी के 5 बेस्ट वीडियोज, देखिए VIDEOS

rituraj

बीजेपी में शामिल होंगी ओडिया फिल्म अभिनेत्री अपराजिता महांति

Rani Naqvi