मनोरंजन

अपने चाहने वालों को बिपाशा का शुक्रिया

Bipasha अपने चाहने वालों को बिपाशा का शुक्रिया

मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ परिणय सूत्र में बंधी और इस अवसर पर बधाइयां और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Bipasha

इस फोटो के कैप्शन में बिपाशा ने कहा, “मीडिया के लोगों, प्रशंसकों, शुभचिंतकों, फिल्म जगत के लोगों को मेरे जीवन के इस नए सफर के लिए दी गई शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आप सभी को प्यार।”

बिपाशा और करन की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। इनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल थे।

दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुए इस रिसेप्शन में अभिषेक बच्चन, एश्वर्य राय बच्चन, सोनम कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, संजय दत्त और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी नजर आए।

Related posts

उर्वशी, हार्दिक पंड्या के रिलेशनशिप वाली वीडियो पर भड़कीं, कह डाली ये बातें

bharatkhabar

शाहरुख ने अनंत अंबानी से पूछा गर्लफ्रेंड का नाम तो मिल गया ये जबाव

mohini kushwaha

इंडस्ट्री के लिए एक और झटका, डॉ. हाथी के बाद अब रीता भादुड़ी का हुआ निधन

mohini kushwaha