featured देश बिहार राज्य

गैंगस्टर संतोष झा की सीतामढ़ी के अदालत परिसर में गोली मार कर की गई हत्या

गैंगस्टर संतोष झा की सीतामढ़ी के अदालत परिसर में गोली मार कर की गई हत्या

नई दिल्ली: गैंगस्टर संतोष झा को सीतामढ़ी के अदालत परिसर के अंदर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। संतोष को पुलिस दो इंजीनियरों के कत्ल के मामले की सुनवाई के लिए अदालत में लाई थी। बता दें कि संतोष झा पर दो इंजीनियरों के कत्ल का मुकदमा चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रंगदारी न देने पर संतोष झा ने दोनों इंजीनियरों का कत्ल करवाया था। पुलिस के मुताबिक दरभंगा हाइवे पर काम में जुटे इंजीनियर ब्रजेश कुमार और मुकेश कुमार की हत्या दो बाइक सवारों ने की थी।

 

santosh jha गैंगस्टर संतोष झा की सीतामढ़ी के अदालत परिसर में गोली मार कर की गई हत्या

 

ये भी पढें:

दिल्ली में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
सुधा भारद्वाज की गिरफ्तारी और रिमांड को लेकर हंगामा,HC का आदेश- 30 अगस्त तक दिल्ली में ही रखें

इस हत्याकांड के बाद ही बिहार में जंगलराज की वापसी के आरोप लगने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को तुरंत सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। वहीं मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू ने कुछ तस्वीरों के जरिए आरोप लगाया था कि उसकी नजदीकियां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी से हैं।

दोनों इंजीनियरों की हत्या के बाद से ही मामले में गैंगस्टर संतोष झा और उसकी बहन बहेरी ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी का नाम सामने आ रहा था। मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में भी खींचतान शुरू हो गई है।

 

ये भी पढें:

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस 8 से 15 सितंबर के बीच दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
डीजल अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंचा, दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 69 रुपये 46 पैसे

 

By: Ritu Raj

Related posts

संघ के वरिष्ठ प्रचारक संकटा प्रसाद पंचतत्व में विलीन

Rani Naqvi

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधन

Vijay Shrer

राजेंद्र कुमार, 6 अन्य को 3 दिनों की सीबीआई हिरासत

bharatkhabar