featured बिहार

बिहार: खगडि़या में अंधाधुंध फायरिंग, राजद नेता घायल

firing बिहार: खगडि़या में अंधाधुंध फायरिंग, राजद नेता घायल

बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा रहा है। कुछ दिन पहले नालंदा में एलआईसी अधिकारी की बेरहमी से हत्या के बाद अब एक और आपराधिक मामला सामने आया है। जहां अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आए। दरअसल बिहार के खगड़िया जिले में राजद नेता साकेत सिंह और उनके समर्थकों पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक समर्थक की मौत हो गई। वहीं राजद नेता साकेत सिंह खुद घायल हो गए, जिन्हे आस्पताल में भर्ती कराया गया।

दहशत फैलाने के लिए वारदात

ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया, और पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया। बताया जा रहा है कि राजद नेता साकेत सिंह की मां मुखिया का चुनाव लड़ने वाली हैं। और पंचायत चुनाव से पहले बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए इस आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है।

गुड्डू सिंह के गिरोह ने घटना को दिया अंजाम ?

सूत्रों के मुताबिक घटना के तार आगामी पंचायत चुनाव से जुड़े हैं। और जेल में बंद अपराधी गुड्डू सिंह के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। और फायरिंग में गुड्डु सिंह का भाई सुड्डू सिंह भी शामिल था। बता दें जेल में बंद गुड्डू सिंह की पत्नी नीतू वर्तमान में पसराहा पंचायत की मुखिया है। वहीं राजद नेता साकेत कुमार सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद की भावी प्रत्याशी है। जिस वजह से उनपर हमला किया गया।

Related posts

तालिबान सरकार के राज में, पत्रकारों को होना पड़ रहा है बेरोजगार

Kalpana Chauhan

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से मुलाकात

Rani Naqvi

शाहिद कपूर ने सोनम कपूर से पूछा ये पर्सनल सवाल, नहीं दिया कोई जवाब

mohini kushwaha