देश Breaking News

निगम चुनावः दिल्ली में जदयू प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार

nitish kumar 3 निगम चुनावः दिल्ली में जदयू प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले निगम चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस, समेत सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। एक तरफ भाजपा की कमना दिल्ली में मनोज तिवारी ने संभाली है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने अजय माकन को बागडोर सौंपी है। कुछ ही दिनों में निगम चुनावों के लिए मतदान होना है ऐसे में सभी पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार र रही हैं। इसी बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली आ रहे हैं। नीतीश कुमार दिल्ली में जेडीयू के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

nitish kumar 3 निगम चुनावः दिल्ली में जदयू प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे नीतीश कुमार

पूर्व में दिल्ली निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के लिए 9 अप्रैल का दिन तय किया गया था, लेकिन इस दिन राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव के चलते इसे 8 अप्रैल कर दिया गया है।

नीतीश का शेड्यूल

मिल रही जानकारी के मुताबिक निगम चुनाव प्रचार के तहत नीतीश कुमार दो दिन के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरकर वोट मांगेंगे। नीतीश कुमार शनिवार को बुराड़ी और 9 अप्रैल को बदरपुर में रोड शो और जनसभा करेंगे। बता दें कि इन दोनों इलाकों में बिहार एवं पूर्वांचल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। इसलिए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

 

Related posts

आरटीआई के जरिए मांगा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रमाण

Rani Naqvi

अब चालान कटने का डर खत्म, आ गया डिजिटल लॉकर

bharatkhabar

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज पहुंचेगी रायबरेली, जानिए किन कार्यक्रम में होंगी शिरकत

Neetu Rajbhar