featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा के नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की करेंगे निगरानी

BJP उत्तराखंड चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा के नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की करेंगे निगरानी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की नज़दीकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं को उत्तराखंड के 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन पर निगरानी बनाए रखने का काम सौंपा गया है। वही जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पहाड़ी क्षेत्रों के शेष विधानसभा सीटों पर प्रबंधन की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

दिल्ली के करीब 60 भाजपा नेता उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन पर रखेंगे निगरानी 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से भाजपा दल के करीब 60 से अधिक नेता उत्तराखंड की 20 विधानसभा सीटों पर पार्टी के चुनाव प्रबंधन पर निगरानी रखेंगे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व महापौर और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं भाजपा आलाकमान की ओर से दिल्ली भाजपा के एक नेता को उत्तराखंड में काम सौंपा गया है। उनका कहना है कि हमें स्थानीय नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय करते हुए पार्टी की रणनीति के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है। 

उत्तर प्रदेश में दिल्ली भाजपा के 100 नेता चुनाव प्रबंधन पर रखेंगे निगरानी

वहीं आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 44 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन की निगरानी के लिए दिल्ली भाजपा के 100 से अधिक नेताओं को तैनात किया है। इन नेताओं की लिस्ट में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी और कई वरिष्ठ नेता शामिल है। 

पांच राज्यों में होने में चुनाव

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों के साथ जीत हासिल की थी। 

Related posts

19 जनवरी 2022 का पंचांग: बुधवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

सेल्फी के चक्कर में भारत में सबसे ज्यादा मौतें, मंत्रालय ने उठाया यह कदम

bharatkhabar

Ayodhya News: इस रामनवमी नहीं हो सकेगा रामलला का सूर्य अभिषेक, राममंदिर निर्माण समिति ने बताई ये वजह

Rahul