featured जम्मू - कश्मीर देश

Bharat Jodo Yatra: आज श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

FnjI7B7aUAAj1q9 Bharat Jodo Yatra: आज श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार यानी 29 जनवरी बड़ा दिन है। आज दोपहर 12 बजे राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराएंगे।

ये भी पढ़ें :-

Gujarat Junior Clerk Exam Cancelled: गुजरात में जूनियर क्लर्क का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद 2 बजे राहुल गांधी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जनवरी को श्रीनगर में इसका समापन होना है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, “एक पदयात्रा… कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए। असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है… जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।”

30 जनवरी को समापन
5 महीने तक चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार यानी 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समापन होना है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन समारोह होना है, जिसमें कांग्रेस को भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

Related posts

अपने विवादित ट्वीट से फिर निशाने पर आए कैलाश विजयवर्गीय

Rahul srivastava

दिल्ली कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित का माकन पर निशाना

bharatkhabar

चीन में खूनी झड़र को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- चीन ने सब प्लान से किया और हमारी सरकार सोती रही

Rani Naqvi