featured लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं गर्म और ठंडे पानी से नहाने के ये बेहतरीन फायदे

क्या आप जानते हैं गर्म और ठंडे पानी से नहाने के ये बेहतरीन फायदे

लखनऊ: कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने की आदत होती है और कुछ ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं। दोनों का शरीर पर अलग-अलग असर होता है, जरूरी है कि हम इसके महत्व को समझें।

गर्म पानी का शरीर पर असर

ज्यादा थकावट महसूस होने पर गर्म पानी से स्नान करना, शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। थकावट कम करने में गर्म पानी बहुत लाभकारी है, सर दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी नहाने में गर्म पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं शरीर की मांसपेशियों को भी आराम देने के लिए गर्म पानी से नहाना काफी मददगार होता है।

ज्यादा जुखाम होने पर गर्म पानी से नहाने के बाद काफी राहत मिलती है, इसके अतिरिक्त शरीर पर मौजूद छोटे-छोटे छिद्र भी अच्छे तरीके से खुल जाते हैं। शरीर को साफ रखने और कीटाणु मुक्त बनाने के लिए गर्म पानी से नहाना सबसे ज्यादा लाभकारी है।

ठंडे पानी का शरीर पर असर

ठंडा पानी शरीर में मौजूद कई तरह के विकारों को कम कर देता है। सबसे ज्यादा मानसिक टेंशन से मुक्त होने के लिए ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है। यह त्वचा को और टाइट बनाता है, शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है। इम्यूनिटी पर अच्छा असर होता है, शरीर हल्का महसूस होता है। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलती है

दूसरी तरफ जानकारों का कहना है कि सुबह के समय ठंडे पानी से ही नहाना चाहिए, जबकि शाम या रात्रि में स्नान करने वालों के लिए सही है कि वो गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त मौसम के हिसाब से पानी का तापमान चुनना भी जरूरी हो जाता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है कि शरीर को भी साफ–सुथरा रखें।

Related posts

गृहमंत्री राजनाथ सिहं बोले, 2032 तक $10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

bharatkhabar

“मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है”

shipra saxena

Video: कार की टक्‍कर से हवा में उछल गए युवक, हुई दर्दनाक मौत

Shailendra Singh