featured दुनिया वायरल

अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के एक मशहूर पार्क में इस खूबसूरत बत्तख ने उड़ा रखे हैं सबके होश

batakh अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के एक मशहूर पार्क में इस खूबसूरत बत्तख ने उड़ा रखे हैं सबके होश

नई दिल्ली। अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के एक मशहूर पार्क में एक बेहद खूबसूरत बत्तख की मौजूदगी ने सबको हैरान कर रखा है। ये रंग-बिरंगी बत्तख एक मंदारिन बत्तख है। आमतौर पर बतख का रंग सफेद होता है लेकिन ये रंग-बिरंगी बतख लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदारिन बत्तख पूर्वी एशिया में पाई जाती है। इसे अक्टूबर में तालाब के पास देखा गया था। इस बत्तख का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया। शेयर होते ही यह वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखा।

batakh अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के एक मशहूर पार्क में इस खूबसूरत बत्तख ने उड़ा रखे हैं सबके होश

बता दें कि मंदारिन चीन की भाषा है। मंदारिन बत्तख आमतौर पर चीन और जापान में पाई जाती है अमेरिका में नहीं। इसलिए इसके न्यूयॉर्क में मिलने पर लोग हैरान हैं। आसपास के किसी चिड़ियाघर से भी मंदारिन बत्तख के लापता होने की सूचना नहीं आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक शहर में किसी को भी बत्तख पालने की अनुमति नहीं है।

हालांकि न्यूयॉर्क सिटी में पार्क एंड वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने तय किया है कि वह इस बत्तख को यहीं रहने देंगे, इसे कहीं और शिफ्ट करने का प्रयास नहीं करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि बत्तख पूरी तरह स्वस्थ है, अच्छे से खा-पी रही है। यह उड़ भी सकती है। पार्क के अन्य पक्षियों के बीच यह सुरक्षित भी लग रही है, ऐसे में यहां बत्तख के साथ कोई नकारात्मक घटना होने की आंशका नहीं है। शहर के पक्षी प्रेमी और अन्य लोग इस खूबसूरत बत्तख की एक झलक देखने के लिए सेंट्रल पार्क पहुंचने लगे हैं। इस बत्तख के ऑरेंज पंख हैं और पर्पल चेस्ट है। कुछ लोगों का मानना है कि ये बत्तख अपने मालिक के यहां से भागकर आई होगी। या फिर किसी ने इसे छोड़ दिया होगा क्योंकि बत्तख पालना अवैध है।

Related posts

नाराज किसानों ने भाजपा विधायक का किया विरोध, वैक्सीनेशन सेंटर से हेल्थ वर्कर्स को भगाया

Aman Sharma

मुम्बई बम धमाकों के दोषी यूसूफ मेमन की अचानक जेल में कैसे हुई मौत?

Mamta Gautam

पाकिस्तान नहीं होगा नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल, जानें क्यों लिया गया निर्णय

bharatkhabar