featured देश बिज़नेस

Bank Holidays In October 2023: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें हॉलिडे की लिस्ट

bank holiday 1581409012 Bank Holidays In October 2023: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holidays In October 2023: अक्टूबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इन त्योहारों में नवरात्र, रामनवनी, दशहरा, गांधी जयंती इत्यादि पर्व पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें :-

1 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर के महीने के लिए बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट रिलीज कर दिया है। आरबीआई के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 31 में से 16 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा। इसमें रविवार और पहला शनिवार और महीना का आखिरी शनिवार शामिल है।

अक्टूबर 2023 में इस बैंकों की रहेगी छुट्टी

  • 2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती
  • 12 अक्टूबर 2023, रविवार- नरक चतुर्दशी (कई राज्यों में मनाई जाती है)
  • 14 अक्टूबर 2023, दूसरा शनिवार, महालया (मुख्य रूप से कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में)
  • 15 अक्टूबर 2023, रविवार- घटस्थापना (कई राज्यों में मनाया जाता है)
  • 15 अक्टूबर 2023, रविवार- महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
  • 18 अक्टूबर 2023, बुधवार- कटि बिहू (असम)
  • 19 अक्टूबर 2023, मंगलवार- संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
  • 21 अक्टूबर 2023, शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
  • 22 अक्टूबर 2023, रविवार- महा अष्टमी (भारत भर के कई राज्य)
  • 23 अक्टूबर 2023, सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा
  • 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
  • 25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)
  • 26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
  • 27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसई)
  • 28 अक्टूबर 2023- चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
  • 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

मिलता रहेगा बैंकिंग सर्विस का लाभ
बैंक की छुट्टियों का UPI, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में अगर आपका कोई भी काम डिजिटली हो सकता है तो उस पर छुट्टियों पर भी पूरा कर सकते हैं।

Related posts

बिहार -दोस्ती भरे गीत के बीच एसपी साहब ने हवा में दागी गोलियां

mohini kushwaha

एक बार फिर ऋषि कपूर के निशाने पर गांधी परिवार

bharatkhabar

राजस्थान: मंत्री के बेटे की शादी में जमकर हुई फायरिंग, देखते रहे मंत्री और पुलिस अधिकारी

Saurabh