नई दिल्ली, 20 मई। कई जगहों और योजनाओं का नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने के विवाद में अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर कूद पड़े हैं। ट्विटर के माध्यम से एक बार फिर ऋषि कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधाते हुए एक नक्शा पोस्ट किया है। इसकी खास बात यह है कि पूरे नक्शे में उन जगहों को दर्शाया गया है जो गांधी परिवार के नाम से हैं।
THINK. There are 64 prominent places named after them only in New Delhi! Do you need that many to commemorate them? pic.twitter.com/zdmVEAaal7
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 19, 2016
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सोचिए, केवल नई दिल्ली में ही 64 प्रमुख जगहों का नाम उन रखा गया है। क्या आपको उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए और जगहों की जरूरत है।
बता दें कि इससे पहले भी ऋषि कपूर ने एक के बाद एक सात ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कहा था कि देश में जगहों के नाम अन्य हस्तियों पर भी होना चाहिए। भगत सिंह, अंबेडकर, रफी और अन्य लोगों ने भी अच्छा काम किया है।