Breaking News featured देश

बेंगलुरु : साली को पाने के लिए जीजा ने रची थी छेड़छाड़ की साजिश

BANGALORE बेंगलुरु : साली को पाने के लिए जीजा ने रची थी छेड़छाड़ की साजिश

बेंगलुरु। “प्यार और टकरार में सब जायज है”…ये कहावत वैसे तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन ये कहावत कहने में जितनी अच्छी लगती है, क्या आपने कभी सोचा है अगर ये कहावत सच का रुप ले ले तो क्या होगा। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के बाद अगर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों के रडार पर कोई शहर है तो वो आईटी हब कहे जाने वाला बेंगलुरु है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात इस शहर के लिए किसी काली रात से कम साबित नहीं हुई थी।

BANGALORE बेंगलुरु : साली को पाने के लिए जीजा ने रची थी छेड़छाड़ की साजिश

लेकिन आज हम आपको इसी शहर की ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिससे न केवल रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि सच का एक अलग ही आईना दिखाया। दरअसल 6 जनवरी की सुबह नागवाड़ा बस स्टैंड से घर जाती 23 वर्षीय लड़की का होंठ लड़के ने दांतों से काट दिया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन पड़ताड़ करने पर जब इस पूरे मामले की सच्चाई लोगों के सामने आई तो पड़ताड़ करने वाली पुलिस ही सकते में आ गई।

जिस इलाके में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी वो चारों तरफ से सीसीटीवी से घिरा है। जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की तो इरशाद खान नाम के सेल्स एग्जेक्यूटिव ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि वो खुद ही है और रिश्ते में उसका जीजा लगता है। वो अपनी साली से शादी करना चाहता था लेकिन पत्नी और परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे जिसके चलते उसने यौन शोषण करने की योजना बनाई ताकि कि उसकी शादी उससे हो जाए।

हादसे के तुरंत बाद लड़की ने कहा कि किसी ने उसके साथ छेड़छाड़ की लेकिन दूसरे ही दिन वो अपने बयान से पलट गई। उसने पुलिस से कहा कि उसका होंठ खुद उससे कट गया। बयान सुनते ही पुलिस का शक गहरा गया और इरशाद खान रोकर अपने संबंधों की गुहार लगाने लगा। फिलहाल अभी ये साफतौर पर पता नहीं चल पाया है कि अपने जीजा के प्लान में लड़की का हाथ था या नहीं, हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts

यूपी भाजपा में जल्‍द होगी मोर्चा व प्रकोष्‍ठ कार्यकारिणी की घोषणा

Shailendra Singh

स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास के मकानों को कराया खाली

bharatkhabar

करनाल में किसान महापंचायत: प्रशासन के साथ किसानों की वार्ता विफल, राकेश टिकैत की अगुवाई में लघुसचिवालय की ओर कूच

Saurabh