मनोरंजन

सोशल मीडिया पर आयशा ने अपनी फजीहत का दिया जवाब

ayesha सोशल मीडिया पर आयशा ने अपनी फजीहत का दिया जवाब

नई दिल्ली। लंबे अरसे से बड़े पर्दे से गायब चल रही सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में काम करने वाली आयशा टाकिया इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आयशा का सुर्खियों में आने की वजह कोई फिल्म नहीं है बल्कि उनकी सर्जी है। इस बार आयशा अपनी प्लास्टिक सर्जरी के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर आजकल आयशा का खूब मजाक बनाया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर आयशा की तस्वीरों पर भी ट्रोलर्स ने कई कमेंट्स किए है।

ayesha सोशल मीडिया पर आयशा ने अपनी फजीहत का दिया जवाब

इन सब मजाक को और सोशल मीडिया पर ट्रोलर के कमेंट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आयशा ने लिखा ‘हम अभी जो हैं उस पर गर्व करना चाहिए। यह 2017 है। हम किसी को यह अधिकार नहीं देंगे कि वो हमें परेशान करें। मैं खुद से प्यार करती हूं। आपको भी खुद से प्यार करना चाहिए। जैसा बनना चाहते हो, वैसे बनो। जो करना चाहते हो, वो करो। असुरक्षित आत्माओं को अपना कांफिडेंस कम मत करने दीजिए। शानदार बनो और सेल्फी शेमिंग बंद करो।’ आयशा ने यह भी कहा की ‘दूसरे क्या कहते हैं, इसमें मत जाओ। अपनी सोच के मालिक खुद बनो।’

आपको बता दें की हाल ही में आयशा एक ईवेंट में शामिल हुई थी जहां वो अपने इस नए लुक में दिखी थी। इसके बाद जब इस ईवेंट की तस्वीरे सोशल मीडिया पर पहुंची तो लोगो ने आएशा की आलोचना शुरू कर दी और खूब मजाक भी उड़ाया।

 

Related posts

14 साल की उम्र का फोटो शेयर कर जानें क्या बोली हेमा मालिनी

Samar Khan

Bigg Boss 12 का प्रोमो हुआ आउट, सलमान खान बने टीचर

mohini kushwaha

किरण राव से तलाक ले रहे हैं आमिर खान, 15 साल बाद टूटा रिश्ता

pratiyush chaubey