featured देश राज्य

पंचकूला हिंसा के आरोपी पवन कुमार इंसा को कोर्ट में किया जाएगा पेश

awan kumar Insa

चंडीगढ़। पंचकूला हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल पवन इंसा को पुलिस दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी। मंगलवार को पंचकूला के डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि पवन इंसा को दोपहर दो बजे के आसपास कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस उसे ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

awan kumar Insa
awan kumar Insa

बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दो साध्वियों के यौन शोषण के केस में सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद व्यापक पैमाने पर हिंसा की गई थी। जिसमें 36 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हिंसा कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल पवन को पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने बीते सोमवार की देर शाम पंजाब लालडू से गिरफ्तार किया था।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के दो जवान, एक आतंकी भी ढेर

Rahul

बेटी सुहाना के स्वैग के आगे फीका पड़ा पापा शाहरुख का स्टारडम, देखें फोटो

mohini kushwaha

मुख्तार अंसारी के परिजनों जताई सुरक्षा को लेकर चिंता, यूपी के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ankit Tripathi