featured यूपी

पत्नी के सामने एक न चली, लड़की बनकर जासूसी कर रहे पति की खुली पोल

पत्नी के सामने एक न चली, लड़की बनकर जासूसी कर रहे पति की खुली पोल

आगराः शक एक ऐसा बीज है, जो रिश्ते के बीच अगर उग जाए तो पूरे रिश्ते को अलग कर देता है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला का पति मायके में रह रही पत्नी की जासूसी करने के लिए लड़की बन गया और फेसबुक पर फर्जी लड़की की आईडी बना ली। उस आईडी से पति ने अपनी पत्नी सहित उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती कर ली। पति महिला के दोस्तों से बातचीत कर पत्नी की जासूसी करने लगा। कई बार तो शक होने के कारम पत्नी को वीडियो कॉल करके उसकी लोकेशन जानने की भी कोशिश करता था।

दरअसल, पति वाराणसी के एक महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर है और पत्नी भी आगरा में असिस्टेंट प्रोफेसर है। दोनों की शादी साल 2019 के अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद करीब डेढ़ महीने महिला ससुराल में रही। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति ने उसका आर्थिक रूप से उत्पीड़न किया और कई बार उसका एटीएम लेकर रुपए निकाल लेता। पति ने उस पर मकान लेने के लिए लोन लेने का दबाव भी बनाने लगा। परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई।

जिसके बाद अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए पति ने लड़की के नाम से फर्जी आईडी बना डाली। हद तो तब हो गई जब उसने महिला के साथ निजी फोटो अपने दोस्तों के पास भेज दिए। महिला ने जब इस पर ऐतराज जताया तो पति और ससुरालियों ने फिर से मकान लेने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद महिला ने पुलिस में पिछले साल अक्टूबर में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आइटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कराया। महिला के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई।

विज्ञापन भेजकर तय हुआ था रिश्ता

महिला के परिवार ने शादी के लिए विज्ञापन दिया था, जिसके बाद वाराणसी के परिवार ने अपना बायोडाटा भेजा। लेकिन, उस वक्त रिश्ते की बात नहीं बन पाई, क्योंकि महिला के परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया।

फेसबुक पर रिश्ते के लिए किया तैयार

रिश्ते के मना होने पर पति ने फेसबुक पर महिला को रिक्वेस्ट भेजी और बात की। करीब दो सप्ताह तक बातकर के रिश्ते के लिए तैयार किया। जिसके बाद महिला ने अपने परिवार में बात की और पति ने भी परिवार को मनाया। फिर दोनों की शादी तय हुई।

लड़की बनकर फेसबुक पर कर रहा था जासूसी

जासूसी कर रहे पति की हकीकत की पोल उस वक्त खुली जब उसका पति उससे फेसबुक पर चैट कर रहा था। बातचीत के तौर-तरीके से महिला भांप गई कि वह आईडी किसी लड़की की नहीं, बल्कि उसके पति की ही है। एक दिन महिला ने अपने पति से फेसबुक पर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। जिस पर पति ने बहाना बनाते हुए कहा कि परिवार के लोग मौजूद हैं। पत्नी ने कहा कि वह भी एक लड़की है, तो परिजनों का ऐसे में ऐतराज करने का कोई कारण नहीं बनता। जिसके बाद पति ने कई और बहाने बनाए और फिर भाग खड़े हुए।

कंजूसी की हदें पार

महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल वाले बेहद की कंजूस किस्म के हैं। वे अपने घरों में अनाज, मसाले, यहां तक की खाने-पीने की वस्तुएं भी ताले की सुरक्षा में रखते हैं। कोई भी खर्च से पहले ससुराल वालों को बताना पड़ता है। पत्नी ने कहा कि अगर कहीं कंजूसी का आवार्ड मिले तो उनसे पति और ससुराल वालों को ही मिलेगा।

Related posts

‘84 कोस परिक्रमा मार्ग’ के लिए दिल्‍ली में समीक्षा बैठक, उपमुख्‍यमंत्री मौर्य हुए शामिल  

Shailendra Singh

नगर निगम घोटाला, अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

Breaking News

मध्यप्रदेश: अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 23 लोगों की मौत

Rani Naqvi