featured देश

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

Milkha Singh फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर देश के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11.30 बजे निधन हो गया। आपको बता दें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।  91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे और चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। बीती 19 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर ही इलाज करवा रहे थे । लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद 24 मई को उन्हें मोहाली स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। 13 जून को उनकी पत्नी और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। गौरतलब है कि मिल्खा सिंह को 3 जून को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में भर्ती कराया गया। 13 जून को उन्होंने कोविड को मात दी। उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई खिलाड़ियों ने शोक किया व्यक्त

आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कर सकते है कई बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री मिल्खा सिंह जी’ के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है। जिसने देश की कल्पना पर अपनी छाप छोड़ी थी और अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था। इसके अलावा कई खिलाड़ियों और नेताओं ने भी उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है।

Related posts

बिहार सरकार के फैसले को लालू ने बताया निराशाजनक, सरकार पर कसा तंज

Breaking News

12 साल से कम उम्र की मासूमों से रेप के दोषियों को मौत की सजा का प्रावधान

Rani Naqvi

लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे स्कूल

Rahul