मनोरंजन

अब मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कमान संभालेगी अनुष्का

anu अब मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कमान संभालेगी अनुष्का

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर अनुष्का शर्मा को जोड़ा गया है। अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के ब्रैंड एंबेसडर हैं। अनुष्का शर्मा को इस अभियान से ब्रैंड एंबेसडर महिला के तौर पर जोड़ा गया है। बताया जाता है कि ग्रामीण भारत और कस्बों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनुष्का शर्मा को लेकर नई मुहिम शुरू होगी, जिसमें अनुष्का देश भर में इस अभियान के प्रचार-प्रसार का हिस्सा होंगी।

anu अब मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कमान संभालेगी अनुष्का

सूत्र बताते हैं कि इस दौरान अनुष्का शर्मा के अभियान का सबसे ज्यादा जोर ग्रामीण भारत की महिलाओं को शौचालय निर्माण बनवाने के लिए प्रेरित करने का होगा। इस अभियान से जुड़ने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में अनुष्का शर्मा ने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात है कि सरकार ने इस जिम्मेदारी के लिए उनको चुना। अनुष्का से पहले इस अभियान के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम चर्चा में रहा। विद्या बालन के नाम की भी चर्चा रही, लेकिन आखिर में सरकार ने अनुष्का को चुना। हाल ही में पीके और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अनुष्का शर्मा समाज में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर बतौर निर्माता एनएच 10 फिल्म बना चुकी हैं।

Related posts

प्रेग्नेंसी में अनुष्का कर रही हैं योगा लेकर विराट की मदद, लोगों के दिल को छू गई तस्वीर

Hemant Jaiman

किसान आंदोलन पर अजय देवगन की चुप्पी पर उठा सवाल? अभिनेता की कार रोकने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

Pooja

फिल्म ‘मणिकर्णिका’ न देखने पर आलिया और आमिर पर ऐसे भड़की कंगना रनौत

Rani Naqvi