निर्मल उप्रेती, संवाददाता
अल्मोड़ा में बीती देर शाम हुई बारिश ने नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी।
यह भी पढ़े
Aamir Khan की बेटी का बर्थडे, बिकिनी में काटा केक , फ़ोटो हुई वायरल
गौरतलब है कि कई घंटों तक हुई तेज बारिश के चलते कुछ जगह सड़क पर मलबा आ गया। नालियां चोक होने के चलते सड़कें पानी से लबालब हो गयी। यही नही धारानौला क्षेत्र में दुकानों में मलबा व पानी घुस गया। इससे लोगांे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अल्मोड़ा में सड़क किनारे अधिकांश नाले क्षतिग्रस्त पड़े है। कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे है। लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस ओर नहीं जा रही है। हर साल बरसात सीजन के दौरान यह समस्या नगरवासियांे के लिए मुसीबत बन जाती है। लेकिन नगरपालिका द्वारा पिछली बारिश से सबक नहीं लिया जाता और इसका खामियाजा हर साल लोगों को भुगतना पड़ता है।
मानसून से पहले यह हाल है तो मानसून सीजन में क्या स्थिति होगी, आसानी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे हर साल नालियों के निर्माण के नाम पर पानी की तरह लाखांे रुपए पैसा बहाया जाता है। लेकिन कुछ ही महीने में अधिकांश नालियों का नामोनिशान नही रहता। इससे कही न कही निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर भी सवाल उठता है।
वही नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर क्षेत्र में नालों की सफाई व्यवस्था का काम जारी है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय यह समस्या आम है। जल्द ही सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी।