featured भारत खबर विशेष

झगड़े से अखिलेश को फायदा, पिता से भी ज्यादा बढ़ी लोकप्रियता !

Mulayam Akhilesh झगड़े से अखिलेश को फायदा, पिता से भी ज्यादा बढ़ी लोकप्रियता !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही महाभारत से अखिलेश को फायदा होता दिखाई दे रहा है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि पिता और पुत्र के इस झगड़े के सार्वजनिक होने के बाद अखिलेश यादव की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। सी-वोटर के एक सर्वे में सामने आया है कि पिछले एक महीने में अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ी है।

akhilesh_4

आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी पर इस घमासान का असर कुछ भी पड़े लेकिन फिलहाल के लिए अखिलेश एक बार फिर मैदान में बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं। जिससे उनके सहयोगियों को भी बल मिलेगा।

मतदाताओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता:-

इस सर्वे में बताया गया है कि मतदाताओं के बीच अखिलेश यादव की छवि में काफी इजाफा हुआ है। ऐजेंसी ने उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में सर्वे किए जिसमें यह बात सामने आई कि मतदाताओं की नजर में अखिलेश मुलायम से बेहतर सीएम कैंडिडेट हैं।

अखिलेश ने चाचा को भी पछाड़ा:-

वहीं सर्वे के अनुसार परिवार की इस महाभारत में अखिलेश के चाचा शिवपाल को खासा नुकसान हुआ है। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार शिवपाल के मुकाबले अखिलेश को पसंद करने वाले लोगों की संख्या में फीसदी का इजाफा हुआ है।

इन सब बातों के बीच अखिलेश 3 नवंबर को अपनी चुनावी रथयात्रा शुर करने जा रहे हैं। झगड़े के बाद खबर यह भी है कि अखिलेश की रथयात्रा में बदलाव कर उस एक दिन का रखा जाएगा। जिसके बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अखिलेश 5 तारीख को पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

Related posts

होर्डिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया दुर्गा अवतार, भाजपा का विरोध

bharatkhabar

गिजेल ठकराल ने फॉटोज से सोशल मीडिया पर लगाई आग

mohini kushwaha

अलमोड़ा: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश, जनजीवन हुआ अस्त – व्यस्त

Rahul