featured खेल

20 साल बाद फ्रांस का हुआ फीफा वर्ल्ड कप,जानिए- कैसे फ्रांस ने की जीत हासिल

20 साल बाद फ्रांस का हुआ फीफा वर्ल्ड कप,जानिए- कैसे फ्रांस ने की जीत हासिल

नई दिल्ली:फीफा वर्ल्ड कप2018 के फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर 20 साल बाद दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। रूस में खेले गए फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 हरा कर खिताब अपने नाम किया।

03 74 20 साल बाद फ्रांस का हुआ फीफा वर्ल्ड कप,जानिए- कैसे फ्रांस ने की जीत हासिल

फीफा वर्ल्ड कपः इंग्लैंड टीम 28 साल बाद विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची, क्रोएशिया से होगा सामना

अंतिम मिनट खत्म होने के तुरंत बाद जैसे ही हूटर बजा फ्रांस के फैंस स्टेडियम में झूमने लगें. फैंस के लिए ये जीत, ये जश्न और ये वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके जहन में हमेशा के लिए कैद हो गई है। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद फ्रांस ने इस खिताब को अपने नाम किया है।

फ्रांस के इस एतिहासिक जीत का दरवाजा खुद क्रोएशिया के खिलाड़ी मेनजुकिच ने खोला जब 18वें मिनट में ओन गोल की वजह से क्रोएशिया 0-1 से पीछे हो गया। फ्रांस के 1-0 से आगे निकलने के बाद क्रोएशिया ने वापसी की और 28वें मिनट में पेरेसिच के शानदार गोल की बदौलत स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। लेकिन महज 10 मिनट बाद फ्रांस को गोल करने का दूसरा मौका मिला जिसे 38वें मिनट में मिले पेनाल्टी को ग्रिजमैन ने गोल में तबदील कर दिया. और फ्रांस 2-1 से आगे हो गया।

इसके बाद दूसरे हाफ में फ्रांस का आक्रामक खेल जारी रहा और 59वें मिनट में पोगबा ने शानदार गोल की और इसी के साथ फ्रांस को 3-1 से बढ़त मिल गई। और फिर 65 मिनट में एमबाप्पे ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। फ्रांस अब 4-1 से आगे हो चुका था और क्रोएशिया को वापसी के लिए चमत्कार की जरूरत थी।

Related posts

देश के आखिरी गांव में पीएम मोदी, माणा से गरजे प्रधानमंत्री

Nitin Gupta

केदारनाथ में भूस्खलन से रुकी यात्रा, पूर्व सीएम हरीश रावत भी फंसे

rituraj

2 दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इस बार द्रास में मनायेंगे दशहरा

Kalpana Chauhan