featured देश

Aero India 2023 Live: एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में दिखी हिंद शक्ति, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

aero india 1676190573266 1676190573430 1676190573430 Aero India 2023 Live: एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में दिखी हिंद शक्ति, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Aero India 2023 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, नई ऊंचाई नए भारत की तस्वीर है।

ये भी पढ़ें :-

13 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

एयरो इंडिया 2023 के 14वां संस्करण में हिंद शक्ति दिखी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित हैं।

देश-विदेश के एग्जिबिटर की भागीदारी है- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा बेंगलुरु- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है।

वीआर चौधरी ने किया फॉर्मेशन का नेतृत्व
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया।

आपको बता दें कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related posts

एयरटेल ने बाकी टेलिकॉम कंपनियों को दी टक्कर, हर महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, मैसेज और 12जीबी डेटा

Rani Naqvi

पूर्व सांसद और बाबरी एक्शन कमेटी के नेता शहाबुद्दीन का निधन

Rahul srivastava

दुबई में लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर करवा देता था धर्म परिवर्तन, कई लड़कियों को बनाया शिकार

Shailendra Singh