featured मनोरंजन

दुपट्टा नहीं पहनने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की जमकर लगाई क्लास

दुपट्टा नहीं पहनने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी , फैंस की जमकर लगाई क्लास

फीमेल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई है। दिव्यांका त्रिपाठी अपने टीवी शो क्राइम पेट्रोल में होस्टिंग को लेकर ट्रोल हुई है।

दिव्यांका से एक यूजर ने पूछा जब आप क्राइम पेट्रोल होस्ट करती है तो दुपट्टा क्यों नहीं पहनती है। दिव्यांका ने यूजर को सबक सिखाते हुए लिखा ताकि आप जैसे लोग जैसे लोग बिना दुपट्टे के लड़कियों को सम्मान से देख सके। दिव्यांका ने आगे लिखा मेंरा शरीर है और मेरी च्वाइस है। मेरा मन होगा मैं वैसे कपड़े पहनूंगी।

 

यूजर ने पूछा था सवाल, शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनती

सोशल साइट ट्विटर पर एक यूजर ने दिव्यांका को टैग करते हुए लिखा था आप शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनती। इसपर दिव्यांका ने फैन की जमकर क्लास लगाई । उसी ट्वीट पर एक दूसरे यूजर ने लिखा अरे ‘मैडम जी घनश्याम जी की क्यू बैंड बजा उन्होने तो एक सीधा नियत का सवाल पूछा था, वह तो सिर्फ यह कह रहे थे कि आप दुपट्टे में अच्छी लगती हो।

 

इस ट्ववीट का जवाब देते हुए दिव्यांका लिखती है ‘जी संभव है’। यदि वह है तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के कपड़ों पर सवाल करना अब पुरानी बात हो गई है। हम एक्टिंग, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल जैसे कई विषयों पर चर्चा कर सकते है। दुपट्टा इन विषयों के मुकाबले काफी तुच्छ विषय है।

दिव्यांका के इन दो ट्वीट की जमकर सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है उनकी सोच को हर कोई सलाम भी कर रहा है।

Related posts

सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक दीप जला कर मनाई दिवाली

Rani Naqvi

नितिन गडकरी का बयान: जैव ईंधनों से पेट्रोलियम आयात में की जा सकती है ये कमी

Trinath Mishra

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में ‘नीमघान एडवेंचर टूर’ की हुई शुरुआत

Neetu Rajbhar