featured जम्मू - कश्मीर

जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे

Accident 1 जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे

जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं।

यह भी पढ़े

दिल्ली शराब नीति केस :मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

 

हालाँकि मौके पर स्थानीय लोग, CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा। आपको बता दे कि यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

Accident 1 जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे accident 2 जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे accident 4 जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे Accident जम्मू : पुल से नीचे गिरी बस, 10 की मौत, 57 घायल, बस में 75 यात्री सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है।

Related posts

Aaj Ka Panchang: 28 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul

सुरक्षा बलों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है- उपराष्ट्रपति

mahesh yadav

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का हिंदू कार्ड बनकर उभरेंगे असीमानंद

lucknow bureua