featured देश

 जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर झारखंड का एक जवान शहीद

jharkhand  जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर झारखंड का एक जवान शहीद

गुमला : जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर झारखंड का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान की सेना ने रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया। भारत के जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान सीमा पार से ग्रेनेड फेंका गया, जिसमें गुमला का जवान पहले घायल और बाद में शहीद हो गया। जैसे ही संतोष गोप की शहादत की खबर आयी, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

वहीं संतोष गुमला जिला के टेंगरा ममरला गांव के रहने वाले हैं। परिजनों को कर्नल ने फोन पर संतोष की शहादत की खबर दी। कर्नल ने संतोष के माता-पिता को बताया कि उनका बेटा अपने वतन पर कुर्बान हो गया। कर्नल ने यह भी बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को उनके बेटे का पार्थिव देह झारखंड भेजा जायेगा।

वहीं इधर, गुमला के एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि जिले का एक जवान सीमा पर शहीद हो गया। सेना के कर्नल ने शहीद जवान के माता-पिता को खुद श्रीनगर से फोन करके यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को ही शहीद जवान का अंतिम संस्कार होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी मुकम्मल तैयारी की जायेगी।

Related posts

भोजपुरी फिल्मों की जान आम्रपाली दुबे की कमाई आपके होश उड़ा देगी..

Rozy Ali

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद को पाक मानता है धर्मगुरु

lucknow bureua

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार: पीएम मोदी की कुमारस्वामी को बधाई,

mohini kushwaha