featured Breaking News देश बिहार राज्य

गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान

rocky yadav 2 गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान

बिहार। 7 मई साल 2016 को गया रोड रेज हत्याकांड में जेडीयू की दबंग एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव को कोर्ट द्वारा दोषी पाया गया है। रॉकी यादव समेत उसके पिता और भाई को भी इस मामले में दोषी पाया गया जिसके बाद बुधवार को गया कोर्ट ने रॉकी यादव को समेत तीन युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। रॉकी यादव जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है रॉकी यादव।

rocky yadav 2 गया रोड रेज: रॉकी यादव, टेनी यादव, राजेश कुमार को उम्रकैद, बिंदी यादव को पांच साल की सजा का ऐलान
rocky yadav

रॉकी यादव समेत टेनी यादव और उसके बॉडीगार्ड राजेश कुमार को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनो को एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही कोर्ट ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव को पांच साल की सजा सहित 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। 7 मई साल 2016 को गया रोड रेज हत्याकांड में जेडीयू की दबंग एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव को कोर्ट द्वारा दोषी पाया गया था। रॉकी यादव समेत उसके पिता और भाई को भी इस मामले में दोषी पाया गया है।

आपको बता दें कि 7 मई साल 2016 के दिन आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या की गई थी। रॉकी यादव का गुस्सा मामूली बात पर सांतवे आसमान पर पहुंच गया था जिसके बाद उसने आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या कर दी। अब आदित्य की मौत को करीब 16 महीने भी हो गए हैं। बोधगया से गया 7 मई 2016 को आदित्य अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था लेकिन रास्ते में साइड पास मांगने के चक्कर में उसका रॉकी यादव के साथ विवाद हो गया, देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद आरोपी रॉकी यादव ने पुलिस लाइन रोड पर आदित्य को गोली मार दी।

Related posts

सोनम कपूर की मेहंदी ड्रेस कर रही है सबको इम्प्रेस-आपने देखी क्या

mohini kushwaha

Lucknow: लोकभवन में नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

Aditya Mishra

वीरप्पन को मौत के घाट उतारने वाले ऑफिसर को मिली जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी

Rani Naqvi