देश राज्य

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

landslide चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

शनिवार को चंडीगढ़ शिमला एनएच पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भीषण भूस्खलन होने के कारण मलबे में कई वाहन फंसे हुए हैं। हादसे के कारण दूर तक जाम लगा हुआ है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पूरा हादसा शिमला के नजदीक ढल्ली टनल के पास हुआ है।

landslide चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित
landslide

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक फंसे हुए तीन लोगों को इसमें से बचाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक है कि मलबे में कई सारे वाहन दबे हुए हैं। भूस्खलन के कारण यहां यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिस कारण पुलिस ने ट्रैफिक को संजौली की तरफ से भेजना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन के कारण शुक्रवार को चार के करीब लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रोज मर्रा की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रखी है। फिलहाल राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

Related posts

वामदलों ने निकाल विरोध मार्च, बिहार सरकार पर लगाया फासीवाद को बढ़ावा देने का आरोप

Breaking News

जाकिर के खिलाफ कसा शिकंजा, भाषणों की होगी जांच

bharatkhabar

पहली राष्ट्रीय स्तर की तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल का संचालन

bharatkhabar