देश राज्य

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

landslide चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

शनिवार को चंडीगढ़ शिमला एनएच पर एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भीषण भूस्खलन होने के कारण मलबे में कई वाहन फंसे हुए हैं। हादसे के कारण दूर तक जाम लगा हुआ है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पूरा हादसा शिमला के नजदीक ढल्ली टनल के पास हुआ है।

landslide चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित
landslide

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक फंसे हुए तीन लोगों को इसमें से बचाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक है कि मलबे में कई सारे वाहन दबे हुए हैं। भूस्खलन के कारण यहां यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा है। जिस कारण पुलिस ने ट्रैफिक को संजौली की तरफ से भेजना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन के कारण शुक्रवार को चार के करीब लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रोज मर्रा की जिंदगी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रखी है। फिलहाल राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

Related posts

मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी लड़कियों के बयान पर दिल्ली महिला आयोग खफा, अध्यक्ष ने कहा सड़क छाप बयान

bharatkhabar

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को छात्रों से करेंगे मन की बात

Anuradha Singh

दलित उत्पीड़न मुद्दे पर संसद में बयान दें पीएम: मायावती

bharatkhabar