यूपी। लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लखनऊ को गोमतीनगर में सीरियल किलर सलीम सोहराब के लिए काम करने वाला शार्प शूटर सुनील अग्रवाल को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। आरोपी करीब एक महीना पहले पेशी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराय है।
जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी सुनील शर्मा अमीनाबाद के सभासद पप्पू पांडे की हत्या की है। सुनील लखनऊ जेल में रहकर भी व्यापारी से वसूली का काम भी करता था। पेशी के दौरान करीब एक महीना पहले पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ था जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस को सुनील के बारे में गुप्त सूचना मिली की वह बाइक से कही जा रहा है।
आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। अपने आप को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चलाई। हालांकि घायल होने के बाद आरोपी को अस्पताल में भी पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।