देश मध्यप्रदेश राज्य

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौत, 17 घायल

accident, ratlam, kill, madhya pradesh, tektar trolley, rajasthan

रतलाम। माध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। दरअसल राजस्थान से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई साथ ही 17 लोग घायल भी गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

accident, ratlam, kill, madhya pradesh, tektar trolley, rajasthan
accident ratlam

बता दें कि पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात लगभग 2.30 बजे ताल थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई। ट्रॉली में सवार लोग राजस्थान के रामदेवरा से दर्शन कर बरखेड़ा खुर्द लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। वहीं 17 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जावरा और रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

LIVE: नए भारत के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़े: पीएम मोदी

Rani Naqvi

बुलंदशहर हिंसा : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया आरोपी फौजी

Ankit Tripathi

UP News: आईएसआई जासूसों को फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह को मिली 5 दिन की रिमांड

Rahul