featured दुनिया देश

मोदी कार्यकाल में वापस स्वदेश आईं 24 प्राचीन मूर्तियां

19 मोदी कार्यकाल में वापस स्वदेश आईं 24 प्राचीन मूर्तियां

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान बीजेपी में उत्साह का भी माहौल देखा गया था। वही पार्टी नेताओं ने कई बार लोगों से बातचीत के दौरान अपनी सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों को गिनाया है। इस बीच जानकारी आई है कि मोदी सरकार बनने के बाद अब तक 24 प्रचाीन मूर्तियां और बेश कीमती सामान विदेश से वापस स्वदेश लाया गया हैं।

19 मोदी कार्यकाल में वापस स्वदेश आईं 24 प्राचीन मूर्तियां
MODI GOVERNMENT SUCCESS OF THREE YEAR

साल 2014 से 2017 में अन्य देशों ने अपनी इच्छा से यह प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटाई हैं। यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आरटीआई के जरिए दी गई है। स्वदेश लाई गई मूर्तियों में चोल शासकों के वक्त की श्री देवी की धातु तथा मौर्य काल की टेराकोटा की महिला की मूर्तियां आदि शामिल हैं। एएसआई ने आरटीआई में यह खुलासा किया है कि 24 प्राचीन वस्तुओं में 16 अमेरिका, 5 ऑस्ट्रेलिया- कनाडा, 1 जर्मनी- सिंगापुर से वापस लाई गई हैं। इन मूर्तियों में से नटराज तथा बाहुबली की भी मूर्तियां शामिल हैं।

संबंधित मामले में सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि यह प्राचीन वस्तुएं भारत से चोरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया है कि मोदी सरकार ने भारत की यह प्रचीन वस्तुएं वापस लाने में काफी जोर दिया है। एएसआई से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से जिन मूर्तियों को वापस लाया गया है वह तमिलनाडु के चोल वंश की बाहुबली और श्रीदेवी की प्रमिता शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार 13 बेशकीमती सामान अभी कुछ देशों से लाना बाकी है।

 

Related posts

मनचले से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Ankit Tripathi

Karva Chauth 2022: 13 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग, करें करवा माता को प्रसन्न, जानें पूजा विधि, महत्व , फायदे और शुभ मुहूर्त

Rahul

राजस्थान में तेज आवाज के साथ जमीन पर गिरा उल्का पिंड, लोगों में खौंफ..

Mamta Gautam