Breaking News featured दुनिया देश

डोकलाम के बाद लद्दाख में चालबाज चीन की नई चाल

China india ladakh डोकलाम के बाद लद्दाख में चालबाज चीन की नई चाल

नई दिल्ली। चालबाज चीन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शर्मनाक हरकत की है। डोकलाम में बीते महीनों से विवाद की स्थितियां बनी हुई हैं। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। चीन की ओर से लगातार डोकलाम को लेकर तल्ख बयानबाजी भी हो रही है। जिसका भारत मुहंतोड़ जवाब भी दे रहा है। लेकिन अब चीन ने अपना पैंतरा बदलते हुए डोकलाम के बाद लद्दाख क्षेत्र ने घुसपैठ की नाकाम कोशिशें की हैं। लद्दाख की प्रसिद्ध झील पैंगगांग के तटवर्ती रास्ते से चीनी सैनिक घुस आये थे। इस घुसपैठ का भारतीय सेना ने प्रतिरोध किया इस दौरान दोनों सेनाओं की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों तरफ से सैनिक घायल भी हुए हैं।

China india ladakh डोकलाम के बाद लद्दाख में चालबाज चीन की नई चाल

सामरिक महत्व वाले फिंगर-4 और फिंगर-5 इलाके में चीनी सैनिकों ने सुबह तड़के 6 बजे फिर 9 बजे घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन दोनों ही बार भारतीय सेना ने चीनी चाल को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चीनी सैनिकों को उस इलाके से खदेड़ दिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी पत्थरबाजी देखते हुए भारतीय सैनिकों ने भी पत्थरबाजी का जवाब पत्थरबाजी से दिया। दोनों देशों की ओर से कई सैनिक जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों सेनाओं ने हालात पर काबू कर परंपरागत बैनर ड्रिल कर अपनी-अपनी सीमा पर वापस हो गई।

इसके पहले भी चीन की ओर से झील के उत्तरी और दक्षिणी इलाके में कई बार घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं। लेकिन लम्बे दशक के बार फिर चीन ने इस इलाके में घुसपैठ की कोशिश की है। डोकलाम पर भारतीय सेना का मनोबल ना तोड़ पाने और चीनी धमकियों का भारत पर कोई असर ना होता देख बौखलाहट में चीन अब दूसरे इलाकों पर नजर गड़ाए हुए है। जिसके चलते वो शर्मनाक बचकानी हरकतें कर रहा है। चीन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

उधर डोकलाम मामले में दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। चीन ने भारत के ऊपर डोकलाम क्षेत्र से सेना हटाने के लिए युद्ध होने की सम्भावना तक की धमकी दे दी है। लेकिन भारत की ओर से सेना हटाने की जगह डोकलाम इलाके में तैनातगी बढ़ाने की बात सामने आ रही है। भारत ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी दे दी है, कि चीन किसी मुगालते में ना रहे । अगर कोई गलती चीन ने की तो उसका खामियाजा भी वही उठाएगा।

Related posts

मौसम विभाग ने दी जानकारी, आज बारिश के साथ आ सकता है आंधी-तूफान

Rani Naqvi

रियो पैरालम्पिक में हिस्सा ले रहे 4,400 एथलीट

bharatkhabar

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल, ATS ने दो आरोपियों को दबोचा

Shailendra Singh