featured यूपी

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल, ATS ने दो आरोपियों को दबोचा

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल, ATS ने दो आरोपियों को दबोचा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में धर्मांतरण का खेल चलने की बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में यूपी एटीएस ने दो मौलानाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए दोनों मौलानाओं पर आरोप है कि इन्‍होंने अब तक एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कराया है। इसके लिए विदेश से फंडिंग होने की बात भी सामने आई है।

प्रदेश के कई जिलों में धर्मांतरण का आरोप

अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस तथा कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पकड़े गए आरोपी मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रहने वाले हैं। इनके ऊपर वाराणसी, मथुरा सहित प्रदेश के कई जिलों में धर्मांतरण कराने का आरोप है।

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल, ATS ने दो आरोपियों को दबोचा
इस मामले में एटीएस ने गोमती नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें जामिया नगर स्थित आइडीसी इस्लामिक दावा सेंटर के चेयरमैन का नाम भी दर्ज है। जानकारी के अनुसार, जामियानगर के उमर और जहांगीर पर गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है।

बच्‍चों-महिलाओं को बनाते थे शिकार

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि, ये लोग कमजोर आर्थिक वर्गों, छात्रों, मूक बधिर बच्‍चों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। उन्‍हें पैसे, नौकरी और शादी का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाते थे। इन्‍होंने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। जांच में ये भी सामने आया है कि इन्‍होंने नोएडा में चल रहे मूक बधिर स्कूल के कई बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया है। साथ ही लड़कियों का धर्मांतरण करने के बाद कई की शादी भी करा चुके हैं।

उन्‍होंने बताया कि, इन दोनों आरोपियों ने गैर मुस्लिम लोगों का धर्म बदलवाकर उन्हें मुस्लिम बनाने की बात स्वीकार की है। इसके लिए इन्‍हें आइएसआइ से फंडिंग भी होती थी। धर्मांतरण का खेल इस्लामिक दावा सेंटर के जरिये करीब दो साल से चल रहा था। दोनों आरोपियों को लखनऊ से पकड़ा गया है। अब इनसे पूछताछ में और भी नाम सामने आएंगे।

Related posts

जियो का आईपीएल प्लान,सभी जियो यूजर्स को मिलेगा 8जीबी फ्री डाटा

lucknow bureua

देशी सपना का विदेशी अवतार, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

mohini kushwaha

सबरीमाला विवाद: पीएम मोदी से मिलने जा रही महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

rituraj