featured देश

भीड़ के हत्थे चढ़े आरोपी, गाड़ी को लगाई आग

man, attempt to kidnap, girl, beaten, car fire, delhi, crime

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह वही जगह है जहां पर निर्भया जैसा संवेदनशील मामला हुआ था। लेकिन प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी दिल्ली में अपराध घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां आज भी कई इलाके ऐसे हैं जहां पर रात के अंधेरे में महिलाओं को अगवा करने का मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को भी सामने आया। यहां बीती रात कुछ बदमाशों ने लड़की को अगवा करने की कोशिश की, लेकिन वारदात में आरोपियों को मुंह की खानी पड़ गई।

man, attempt to kidnap, girl, beaten, car fire, delhi, crime
car fire

मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने चीख पुकार की और किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से बच निकली। जिसके बाद मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और भीड़ के हाथ आरोपी चढ़ गए। फिर क्या था। देखते ही देखते भीड़ ने आरोपियों की पिटाई करनी शुरू कर दी। भीड़ द्वारा आरोपियों को जमकर पीटने के बाद आरोपियों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

पूरे मामले में आरोपियों ने लड़की को पहले तो अगवा किया लेकिन लड़की की चीख पुकार सुनने के बाद पीछे चल रही गाड़ी ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद आरोपियों की गाड़ी को रुकवाया गया। ऐसे में गाड़ी से लड़की को बाहर निकाला गया और फिर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपियों को जमकर पहले पीटा और फिर उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

तीन तलाक पर जवाब के लिए केंद्र को 4 सप्ताह का समय

bharatkhabar

महेश भट्ट राजी है आलिया और रणबीर के लिए, ये रहा सबूत

mohini kushwaha

भगवान भोले नाथ के12 ज्योतिर्लिंग, जाने क्या है उनका महत्व

mohini kushwaha