featured देश यूपी

कांग्रेस लाई ‘टमाटर के अच्छे दिन’, यूपी विधानसभा के सामने 10 रुपए किलो बिके टमाटर

congress, congress worker, sell tomatoes, up assembly

इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। कही कही पर टमाटर के दाम 70 रुपए प्रति किलों हैं तो कही पर इससे भी ज्यादा दाम लोगों को परेशान करने में लगे हुए हैं। लेकिन एक ऐसी जगह भी है जहां पर टमाटर के दाम सिर्फ 10 रुपए प्रति किलो हैं। यहां पर लोगों को टमाटर के बढ़ते दामों से राहत मिल रही है। इस बात को जानकर कई लोग भी हैरान हो रहे हैं। लेकिन हैरान होने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक राजनीतिक घटनाक्रम है।

congress, congress worker, sell tomatoes, up assembly
congress worker sell tomatoes

जी हां, दरअसल कांग्रेस टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार को घेरने में लगी हुई है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर सरकार को घेरते हुए 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बांटे। लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरते हुई नजर आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में यूपी विधानसभा के बाहर स्टॉल लगाया। और लोगों को टमाटर बेचे। स्टॉल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी लगाए जिसमें लिखा हुआ था कि ‘टमाटर के आये अच्छे दिन’

गुरुवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए प्रदेश सरकार को घेरा था और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताने के लिए स्टेट बैंक ऑफ टमाटर खोला था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के लिए यह ऑफर रखा था कि अगर इस बैंक में आधा किलो टमाटर जमा कराओगे तो 6 महीने बाद आपको एक किलो टमाटर वापिस मिलेंगे। इस बैंक में टमाटर के लिए लॉकर के लिए भी सुविधा दे गई थी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रगति ‘प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन’ के प्रगति की समीक्षा की

mahesh yadav

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर होंगी शामिल

Rahul

उत्तर प्रदेश: 56वीं ऑल इंडिया DGP-IGP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, पीएम मोदी पहुंचे पुलिस मुख्यालय

Rahul