featured देश

किरण बेदी के खिलाफ तेज हुआ पोस्टर वार

kiran bedi, hitler, ma kali, poster, poster war, puducheery
kiran bedi, hitler, ma kali, poster, poster war, puducheery
kiran bedi

 

पुडुचेरी में किरण बेदी के खिलाफ पोस्टर वार सुरू हो गई है। पुटुचेरी में किरण बेदी के खिलाफ पोस्टर जारी किए गए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें जर्मन के तानाशाह एडोल्फ हिटलर और मां काली के रूप में दिखाया गया है। अब पुडुचेरी में किरण बेदी के खिलाफ विरोध और भी ज्यादा बढ़ने लग गया है। अपना विरोध बढ़ने के बाद भी किरण बेदी ने खुद इन पोस्टरों को शेयर किया है।

उन्होंने ट्वीट कर ये पोस्टर शेयर किए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि किरण बेदी के यह पोस्टर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। किरण बेदी के बारे में बताया जाए तो वह एक कड़क अधिकारी के तौर पर जानी जाती है। इन पोस्टरों में किरण बेदी हिटलर दिखाया गया है। पोस्टर में किरण बेदी ने हिटलर जैसे मूंछ तथा टोपी लगाई हुई है। दूसरे पोस्टर में किरण बेदी को मां काली के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर में उपराज्यपाल के पीछे लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच में लंबे वक्त से संबंध खराब चल रहे हैं। किरण बेदी से विवाद के कारण सरकार ने उनके काम के तरीकों पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया है। इस प्रस्ताव में सीएम नारायणसामी के नेतृत्व की सरकार को व्यापक अधिकार दिए जाने के लिए कहा गया है।

Related posts

वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित, जाने क्या कुछ कहा

Rani Naqvi

त्रिवेंद्र सरकार ने राज्‍य में फिल्म ‘केदारनाथ’ के प्रदर्शन पर लगाई रोक

mahesh yadav

अयोध्या पहुंचकर मोहन भागवत लेंगें रामलला के मंदिर का जायजा, आरआरएस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Kalpana Chauhan