featured Breaking News देश

पूर्वोत्तर में भाजपा ने किया कांग्रेस विरोधी गुटों का गठन

Amit Shah 1 पूर्वोत्तर में भाजपा ने किया कांग्रेस विरोधी गुटों का गठन

गुवाहाटी: असम में सर्बानंद सोनोवाल के शपथ ग्रहण के बाद पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भाजपा ने कांग्रेस विरोधी दलों का गुट बनाया। जिसकी कमान कांग्रेस से भाजपा में आए और असम में पार्टी की जीत में मुख्य भूमिका निभा चुके हिमंता विस्वा शर्मा को सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार गठन के ठीक बाद यहां बैठक कर इस तरह के गठन को अपनी स्वीकृति दे दी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसका गठन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किया गया। बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अलावा अरूणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व कांग्रेसी नेता और असम में नई भाजपा सरकार में दूसरे सबसे बड़े नेता के तौर पर देखे जा रहे हिमांता विस्व शर्मा को नवगठित पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन का संयोजक बनाया गया है।

Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि इस गठबंधन को पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के नाम से पुकारा जाएगा। मैं इस गठबंधन का संयोजक घोषित किए जाने पर हिमांता विस्व को बधाई देता हूं।

Related posts

मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर मिला धमकी भरा मैसेज, 26/11 जैसा हमला किए जाने की सम्भावना

Nitin Gupta

महापौर और अध्यक्षों के अप्रत्यक्ष चुनावों पर  भाजपा  का प्रदर्शन असरहीन: कांग्रेस

Trinath Mishra

नवंबर में होगा चित्रा भारती फिल्म महोत्सव, कलाकारों को मिलेगा बढ़ावा

Trinath Mishra