featured Breaking News देश

पूर्वोत्तर में भाजपा ने किया कांग्रेस विरोधी गुटों का गठन

Amit Shah 1 पूर्वोत्तर में भाजपा ने किया कांग्रेस विरोधी गुटों का गठन

गुवाहाटी: असम में सर्बानंद सोनोवाल के शपथ ग्रहण के बाद पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए भाजपा ने कांग्रेस विरोधी दलों का गुट बनाया। जिसकी कमान कांग्रेस से भाजपा में आए और असम में पार्टी की जीत में मुख्य भूमिका निभा चुके हिमंता विस्वा शर्मा को सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार गठन के ठीक बाद यहां बैठक कर इस तरह के गठन को अपनी स्वीकृति दे दी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसका गठन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किया गया। बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अलावा अरूणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व कांग्रेसी नेता और असम में नई भाजपा सरकार में दूसरे सबसे बड़े नेता के तौर पर देखे जा रहे हिमांता विस्व शर्मा को नवगठित पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन का संयोजक बनाया गया है।

Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि इस गठबंधन को पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के नाम से पुकारा जाएगा। मैं इस गठबंधन का संयोजक घोषित किए जाने पर हिमांता विस्व को बधाई देता हूं।

Related posts

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम योगी ने डाला वोट

Rahul

मुख्य सचिव ने भारत सरकार की आकांक्षी जनपदों हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा की

Rani Naqvi

बिकरु कांड में अपराधियों के लाइसेंस नवीनीकरण में दो आईपीएस की मिलीभगत

sushil kumar