featured देश

भाजपा ने परिवारवादी राजनीति का अंत कर देश को नए आर्थिक विकास के दर्शन कराए : शाह

bjp, ends family politics, country new economic, economic development

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मुझे गर्व है कि भाजपा सरकार ने परिवारवादी राजनीति, जातिवादी राजनीति, तुष्टीकरण की राजनीति का अंत करते हुए देश को एक नया आर्थिक विकास दर्शन दिया है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को दिल्ली भाजपा संगठन के साथ अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत दिल्ली के प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही है। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों के कुछ प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

bjp, ends family politics, country new economic, economic development
amit shah

अमित शाह ने कहा कि आज वह लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जनता के प्रति जिम्मेदारी पर चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने एक बहुदलीय लोकतंत्र एवं संसदीय प्रणाली की कल्पना की। एक लोकतांत्रिक देश में यह आवश्यक है कि राजनीतिक दल आंतरिक लोकतंत्र का पालन करें, तभी देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। शाह ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र के नाम पर अधिकतर राजनीतिक दल परिवारवाद से चल रहे हैं और केवल एक या दो दलों में आंतरिक लोकतंत्र है। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा का अध्यक्ष हूं। जिस दल में आंतरिक लोकतंत्र के कारण नेतृत्व का विकास होता है और मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी अध्यक्ष या प्रधानमंत्री तक बन सकते हैं। यह उस स्थिति के ठीक विपरीत है जो हम कांग्रेस या कुछ अन्य दलों में देखते हैं। जहां हम पहले से ही जानते हैं कि अगला अध्यक्ष कौन होगा।

उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक विचारधाराओं के लोग कांग्रेस से इसलिए जुड़े क्योंकि वह अंग्रेजों से देश को मुक्त कराना चाहते थे। यही कारण था कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के तुरंत बाद कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी। स्वतंत्रता पश्चात के काल में देश ने 4 प्रकार की सरकारें देखी हैं। कांग्रेस की, कम्युनिस्टों की, स्थानीय दलों की और भाजपा की। इन्हीं दलों ने लंबे समय तक देश या राज्यों में शासन दिया है। किस तरह कांग्रेस एवं स्थानीय दलों के कुशासन ने उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों को तो कम्युनिस्टों एवं तृणमूल ने बंगाल एवं बिहार को बीमारू बनाया है, यह जनता ने देखा है। दूसरी ओर किस तरह मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में लंबे भाजपा शासन ने विकास किया है वह सबके सामने है। हमने राजस्थान को बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकाला है और अगले 4 वर्ष में उत्तर प्रदेश को भी निकालेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों का इस सभागार में स्वागत करते हुए मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने उपस्थितजनों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल से परिचित कराते हुए कहा कि यह उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि दिल्ली भाजपा गत नगर निगम चुनाव से पूर्व एक लाख से अधिक बूथ पंच परमेश्वरों का संगठन खड़ा कर सकी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, दिल्ली के सह-प्रभारी तरूण चुघ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थे।

Related posts

धारा 370 पर मेरठ में छिड़ी बहस, छात्रों ने इस अंदाज में दिया जवाब, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

Trinath Mishra

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की हुई मॉब लिंचिंग, मामले में FIR दर्ज ,110 लोग गिरफ्तार

Shubham Gupta

निगमकर्मी हड़ताल पर, पूर्वी दिल्ली में कूड़े के ढेर

Rahul srivastava