मुंबई। टेलीविजन की स्टार हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने छोटे पर्दे के म्यूजिकल डांसिंग शो नच बलिए के आठवें सीजन का खिताब जीत लिया है। मशहूर जोड़ियों के डांस के इस शो के फाइनल में दिव्यांका और विवेक का मुकाबला मोहित-सानाया तथा सनम-अबीगेली की जोड़ियों के साथ था।
इस भव्य फाइनल में शो के जज टैरेंस लुईस, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मोहित सूरी की तिकड़ी के अलावा मेहमान जजों के तौर पर अनिल कपूर और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। इसमें मोहित और सनाया की जोड़ी उपविजेता रही, जबकि सनम और अबीगेली की जोड़ी को तीसरे नम्बर से संतोष करना पड़ा। 13 एपिसोड तक चलने वाले इस डांसिंग मुकाबले में दिव्यांका और विवेक को पहले से ही खिताब का ताकतवर दावेदार माना जा रहा था।
जजों और दर्शकों का दिल जीतकर ये जोड़ी फाइनल में खिताब अपने नाम करने में सफल रही खिताबी जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में दिव्यांका और विवेक की जोड़ी ने कहा कि हम दोनों के लिए नचबलिए का सफर पहले दिन से यादगार रहा और इस ट्रॉफी ने हमारी मेहनत को सफल बना दिया। उनका कहना था कि वे इस शो में खुद के डांस को एंज्वाय करने के लिए आए थे, लेकिन मेहनत में उन्होंने कोई कमी नहीं रखी। दोनों ने इस जीत के लिए एक-दूसरे को ज्यादा क्रेडिट दिया।
वहीं पिछले सीजन की बात करें तो नच बलिए के फाइनल स्टेज पर आकर अपनी दमदार परफॉर्मेस काफी हद तक सुधारा इनाम में दिव्यांका और विवेक को 35 लाख का कैश प्राइज मिला इलके साथ ही हीरो मैस्ट्रो और ऑरा की जूलरी भी दिव्यांका और विवेक के हिस्से में आई नच बलिए 8 के फिनाले में शो के जज सोनाक्षी सिन्हा टेरेंस लुईस और मोहित सूरी ने भी परफॉर्म किया वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया था बता दें कि ये दोनों स्टार्स जग्गा जासूस की प्रमोशन के लिए आए थे।